ये जरूरी नहीं कि खूबसूरत और आकर्षक नजर आने के लिए केवल वेस्टर्न ऑउटफिट ही पहना जाए, बल्कि ट्रेडिशनल ऑउटफिट पहनकर भी बेहद खूबसूरत नजर आया जा सकता है। हम आज ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं जो साड़ी में किसी स्वर्ग की अप्सरा सी नजर आती है। आप उनके फोटोज पर नजर डाल सकते हैं।

5. सोनम कपूर

सोनम कपूर हर अवतार में काफी अच्छी लगती है। इस ब्लू साड़ी में भी वे बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही है। उनका यह लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न का एक कॉम्बिनेशन है।

4. आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक क्यूट अभिनेत्री है। जिनके लुक्स के भी सभी दीवाने हैं। इस पिंक और वाइट कलर की साड़ी में आलिया किसी परी के समान नजर आ रही है। उन्होंने इस कहावत को भी साबित कर दिखाया है कि खूबसूरती केवल वेस्टर्न कपड़ों को पहनने में ही नहीं झलकती है।

3. श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के करोड़ों फैंस है और उनके लुक्स के साथ साथ उनकी एक्टिंग की वजह से उन्हें सभी पसंद करते हैं। इस वाइट एंड रेड कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी में श्रद्धा काफी आकर्षक नजर आ रही है। आपकी उनके इस लुक के बारे में क्या राय है?

2. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड की दुनिया पर राज करने वाली प्रियंका को इस बात का अच्छे से अंदाजा है कि उन्हें कब क्या पहनना है। वे हर एक ऑउटफिट को अच्छे से कैरी करती है। इस खूबसूरत साड़ी में भी वे शानदार दिख रही हैं।

1.सारा अली खान

सारा को बॉलीवुड में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है। फिर भी उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। सारा दिखने में बेहद क्यूट हैं और साड़ी में भी वे बेहद शानदार नजर आती है।

Related News