नोरा फतेही बॉलीवुड की एक खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्री हैं जो विशेष रूप से अपने डांस के लिए जानी जाती है| सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत में यह एक स्पेनिश किरदार निभा रही हैं| इससे पहले इन्होंने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म सत्यमेव जयते में दिलबर दिलबर गाने में डांस कर के लोगों का खूब मनोरंजन किया था| उसके बाद से ही नोरा फतेही लोगों की फेवरेट बन गई है| नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं| हमने जब इनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखा तो हमें वहां पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें मिली| आइए एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर...

नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था| यह विशेष रूप से बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में काम करती हैं|

इन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म रोर टाइगर ऑफ द सुंदरवन से की थी| उसके बाद यह साउथ इंडियन फिल्म टेम्पर में नजर आई थी|

तेलुगू फिल्म किक 2 में भी यह नजर आ चुकी है| इसके अलावा फिल्म बाहुबली में यह एक गाने में नजर आ चुकी है| बॉलीवुड फिल्म मिस्टर एक्स में इमरान हाशमी और गुरमीत चौधरी के साथ भी काम कर चुकी हैं|

तेलुगू फिल्म किक 2 में भी यह नजर आ चुकी है| इसके अलावा फिल्म बाहुबली में यह एक गाने में नजर आ चुकी है| बॉलीवुड फिल्म मिस्टर एक्स में इमरान हाशमी और गुरमीत चौधरी के साथ भी काम कर चुकी हैं|

2015 में नौरा फतेही ने तेलुगू फिल्म शेर तथा लोफर में अभिनय किया था जो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया था| 2015 में इन्होंने बिग बॉस के अंदर वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में प्रवेश किया था और वहां पर 3 सप्ताह बिताए थे|

यह बहुत सारे डांस शोज में कंटेस्टेंट रह चुकी हैं| नोरा फतेही को हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोलना आता है| सोशल मीडिया अकाउंट पर यह बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी फ़िल्मी लाइफ और पर्सनल लाइफ रिलेटेड फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं| इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लगती है|

Related News