बाएं हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार (15 जनवरी) को हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिए पदार्पण कर लिया है, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 21 साल के बेटे अर्जुन अब इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के लिए क्वॉलिफाई कर लेंगे, क्योंकि उन्होंने मुंबई की टीम के लिए अपना पदार्पण कर लिया है।

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है, जिसका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया।

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई के लिए विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं और वह उस टीम का भी हिस्सा थे, जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है, अर्जुन तेंदुलकर को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया। उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था, इसके अलावा वो मुंबई में कई एज ग्रुप के क्रिकेट भी खेले हैं।

Related News