इंटनेट डेस्क। फरवरी 2024 को शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। इस महीने की पहली तारीख से कई बदलाव होने वाले हैं, जिनका प्रभाव आपकी जेब पर भी पडऩे वाला है। आपको एक काम 31 जनवरी तक जरूरी करवा लेना चाहिए। अगर ये काम इस तारीख तक नहीं करवाया तो आपको जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, बिना केवाईसी वाले सभी फास्टैग को 31 जनवरी के बाद निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। अगर आपने अभी तक ये काम नहीं किया है तो 31 जनवरी तक जरूरी करवा लें। अगर आपने ये काम नहीं करवाया तो 1 फरवरी से आपको डबल टोल टैक्स देना पड़ेगा।

इसके तहत यदि सौ रुपए का टोल लगता है आपसे दो सौ रुपए वसूल किए जाएंगे। इसी कारण आपको अभी जाकर ये काम करवा लेना चाहिए। ऐसा कर आप जुर्माने से बच सकते हैं।

PC: livehindustan

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News