घूमना आखिर किसे पसंद नहीं होता है। अपने व्यस्त समय से वक्त निकालकर हर कोई घूमने जाता है। करे अपने पार्टनर संग की तो अगर आप अपने पार्टनर संग रोमांटिक जगहों पर जाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

कश्मीर
अगर धरती का स्वर्ग कहीं है तो वो है कश्मीर में। यहां आप अपने पार्टनर संग जा सकते हैं और क्वालिटी समय बिता सकते हैं। यहां आपको बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चटानें देखने को मिल जाएंगी। यहां आप डल झील घूम सकते हैं, कई एडवेंचर कर सकते हैं। आप कुल मिलाकर यहां अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

ऊटी
तमिलनाडु की ये जगह अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। ये हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत होने के साथ ही काफी रोमांटिक भी है। यहां आप झील, लेक गार्डन, केटी वैली, एल्फ हिल्स जैसी कई खूबसूरत जगहों पर अपने पार्टनर संग घूम सकते हैं। ऊटी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। ऐसे में यहां अपने पार्टनर संग घूमना एक अलग ही एहसास दिलाता है।

Related News