बहुत बार जब हम रात को चावल बनाते हैं तो वो बच जाते हैं। लेकिन इन्हे हम फेंक देते हैं। आपको बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय इस से आपको राइस बॉल्स बनाने चाहिए। आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

- बड़े चम्मच मक्खन
- नमक और मिर्च
- 1 कप चावल
- 1 छोटा प्याज
- 5 अंडे
- 4 लहसुन
- 2 बड़े चम्मच टमाटर का पेस्ट
- 5 बड़े ताजे मीठे तुलसी के पत्ते
- 4 टमाटर सॉस
- 1 कप ताजा मटर
- 1 चम्मच चीनी

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक एक बड़े बर्तन में मक्खन पिघलाएं, इसके अंदर पके हुए चावल डालें।
- इसके बाद इसके अंदर स्वाद के लिए नमक और काली मिर्च डाल कर मिलाएं।
- इसके अंदर पनीर और 2 अंडे मिलाए।
- अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद एक बड़े फ्राइंग पैन में तेल, सॉस प्याज और कटा हुआ लहसुन डालें।
- फिर आपको इसके अंदर तुलसी, टमाटर का पेस्ट, टमाटर सॉस, पानी और चीनी मिलानी है।
- गर्म होने पर मटर डालें। स्वाद के लिए नमक और काली मिर्च मिलाए।
- चावल के मिक्सचर के 2 बड़े चम्मच लें, हाथ में रखें और उसे गोल आकार दें।
- बचे हुए अंडे में चावल की गेंद को रोल करें।
- अब इसे डीप-फ्राई करें।
- यह सर्विंग के लिए तैयार है।

Related News