आने वाली 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हैं। इस दिन को पूरा देश जोश और उमंग के साथ सेलिब्रेट करता हैं। ऐसे में अगर आप अपने दिन को खास बनाना चाहते हैं तो आपको तिरंगा ढोकला ट्राई करना चाहिए। इसकी रेसिपी बेहद ही आसान है तो आइए जानते हैं कि आप तिरंगा ढोकला कैसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

सूजी - 1 कप
दही - 1 कप
नमक - स्वाद अनुसार
अदरक पेस्ट - 1 छोटा चम्मच|
ईनो - 1 छोटा चम्मच
पालक प्यूरी - 1 कप
तेल - 2 छोटे चम्मच
हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कटी)
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
पानी - जरूरत अनुसार
नारंगी खाने का रंग - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
सरसों के दाने - 1 छोटा चम्मच
करी पत्ते - 3-4
नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच
चीनी - 1 बड़ा चम्मच


बनाने की विधि

- तिरंगा ढोकला बनाने के लिए बाउल में सूजी, दही, अदरक का पेस्ट, नमक और पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं।
- इसके बाद आपको इसे 30 मिनट तक अलग रखना है।
- इस बैटर को इसके बाद 3 अलग-अलग बाउल में निकालें।
- पहले बाउल में पालक प्यूरी और हरा धनिया मिलाएं।
- तीसरे बैटर को सफेद ही रहने दें।
- अब पैन को तेल से ग्रीस करके पहले बैटर में ईनो का तीसरा भाग मिलाकर उसे स्टीमर में पकाएं।
- इसी तरह बाकी के दोनों बैटर के साथ करें।
- अब इन्हें सर्विंग प्लेट में निकाल कर तिरंगे के रंग की तरह एक के ऊपर एक रखें।
- अब तड़के के लिए पैन में तेल गर्म करके सरसों के दाने, करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद आपको इसमें नमक, चीनी और नींबू का रस डालकर मिलाना है।
- अब इसमें पानी डालकर एक उबाल आने पर इसे आंच से उतार लें।
- तड़के को ढोकले पर डालें और हरी चटनी व टोमैटो कैचअप के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related News