लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों मोटापा बढ़ने और गर्भावस्था के दौरान अक्सर लोगों के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दिखाई देने लगती है जिसके कारण कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। स्ट्रेच मार्क से छुटकारा पाने के लिए लोग मार्केट में बिकने वाले तरह-तरह की क्रीम और तेल का उपयोग करते हैं जो खास फायदा नहीं दे पाते है। आज हम आपको स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा पाने का एक देसी तरीका बताने जा रहे हैं। दोस्तों स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले नारियल का तेल और अरंडी का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाकर मालिश करे। नियमित तौर पर इस देसी नुस्खे का उपयोग करने पर कुछ दिनों में स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे।

Related News