झुरियों की समस्या आज के समय में बहुत ही आम है। इस से छुटकारा पाने के लिए तरह तरह के उपायों को भी अपनाते हैं। आज अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको इसी बड़ी समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए कुछ नेचुरल उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको इन उपायों को करने के लिए जिन चीज़ों की जरूरत है वो आसानी से घर पर ही मिल जाएंगी।

केले का पेस्ट
केले का इस्तेमाल भी झुरियों और झाइयों के मामले में बेहद असरदार तरीके से किया जा सकता है। आपको केलों के इस्तेमाल से झुरियां दूर करने के लिए इसमें थोडा दूध और शहद मिलकर मिक्सी में इसका अच्छे से पेस्ट बना लेना है। इसे आपको तकरीबन 15 मिनट तक चेहरे पर लगाये छोड़ देना है। फिर इसे हटाने के लिए आपको हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना है।


नारियल का तेल
स्किन के लिए नारियल का तेल कितना फायदेमंद है यह तो हमे शायद ही बताने की जरूरत है। बता दें के आप झुरियों की समस्या से मुक्ति पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते है। आपको बस झुरियों और अन्य दागों और घावों पर नारियल के तेल को लगाना है जिसके बाद आपको धीरे धीरे झुरियां गायब होती नजर आने लगेंगी।

बेसन का पेस्ट
झुरियों की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए दही और बेसन का पेस्ट भी अति लाभदायी साबित हो सकता है। आपको इसके लिए दही और बेसन को साथ में अच्छे से फेटकर एक पेस्ट बना लेना है और फिर इसे आपको तकरीबन 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना है। दही की जगह आप इस पेस्ट को बनाने के लिए कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

चंदन का पेस्ट
इन सब के अलावा आप झुरियों से छुटकारा पाने के लिए चन्दन के पाउडर के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते है। आपको यह पेस्ट बनाने के लिए चन्दन के पाउडर में गुलाब जल को मिलाना है और इसे चेहरे के उन जगहों पर लगाना है जहाँ पर झुरियां और डार्क सर्कल्स हो। इससे आपको बहुत कम समय में प्रभाव देखने को मिलने लगेंगे।

Related News