आपने देखा होगा कई बार कॉलेज, पार्टी या किसी सोशल गैदरिंग में अक्सर लड़कों को ऐसा चेहरा दिख जाता है। जो अजनबी है लेकिन इतना आकर्षक कि उसके चेहरे पर जाकर नजर टिक जाती है। लेकिन आप लड़की से बात करने से कतराते होंगे। आप ही नहीं कई लोग अनजान लड़की से बात करने से घबराते हैं। आज इस लेख के माध्यम से आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे बताएंगे उन टिप्स को आजमाकर आप आसानी से अनजान लड़की से बातचीत शुरू कर सकते है। आइए जानते है इन टिप्स के बारे में विस्तार से -

* अगर आपको किसी भी लड़की से बात करनी है तो हमेशा हैलो बोलकर शुरू करें। सामान्य तरीके से मुस्कुराते हुए हैलो बोले और अपना नाम बात दें और लड़की से उसका का नाम पूछे लें। अगर आप सीधे ऐसे नहीं कर पा रहे तो कोई काम या सवाल के जरिए एक बार बात करना शुरू कर दें।

* लड़की से बात करने से पहले उसकी रुचि और पसंद को जान लेना ठीक होगा। लड़कियों को पसंद है कि लड़के उनकी हर बात को याद रखें। इससे वह चाही जाने की ख्वाहिश रखती हैं और इससे आपका उनके बारे में सरोकार भी समझ में आता है।

* किसी भी लड़की से बात करने से पहले आपको चाहिए कि आप यह जाने की लड़की आपसे बात करने में रुचि ले भी रही है या नहीं। आपकी बातों में उसको मजा आ भी रहा है या नहीं।

* जब भी आप अपनी पसंद की लड़की से बात कर रहे हो तो खुद की पहचान न खोएं। लड़कियों को बनावटी लड़के बिल्कुल पसंद नहीं है और वह उन्हें ही पसंद करती हैं जो खुद को पसंद करते हैं। अगर आप ज्यादा शो ऑफ करेंगे तो यह लड़की को टर्न ऑफ कर सकता है।

* सवाल करते हुए जाने लड़की की राय। अजनबी लड़की से बातचीत शुरू करने के लिए आप कुछ सवालों का सहारा ले सकते हैं लड़कियों को अपने बारे में बात करना पसंद होता है तो आप इस तरह से शुरुआत कर सकते हैं जैसे आप क्या और कहां से कर रही हैं। किसी भी बातचीत के समय बीच-बीच में लड़की की राय जानते रहें।

* बातचीत शुरू होने के बाद जमकर लड़की की तारीफ करें। जिससे बात करने का सिलसिला आगे बढ़ सके। लेकिन याद रखें लड़की की वो तारीफ करें जो आपको नजर आ रही है। भूलकर भी झूठी तारीफ न करें वरना लड़की नाराज हो सकती है और वह आपको झूठा, लायर समझ सकती और अपने आपको अजनबी महसूस कर सकती है।

Related News