इंटरनेट डेस्क। शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें बनने के बाद लड़का और लड़की दोनों की लाइफ में बहुत बदलाव आता है। शादी के बाद पति पत्नी के रिश्ते में बंधे लड़का और लड़की एक ही छत के नीचे रहते हैं और एक दूसरे के जीवन से जुड़ी बातों को एक दूसरे से साझा करता है। आपकी पसंद और नापसंद क्या है या आपकी अजीब आदतें हों, आप अपने दैनिक जीवन की बारीकियां हर दिन अपने साथी के साथ साझा करती हैं। लेकिन क्या आप जानते है की कुछ ऐसी बाते भी है जिनको महिलाएं अपने पति से छुपकर रखती है। आइए जानते गई इन बातो के बारे में विस्तार से -

* अपने करियर छोड़ने का अफसोस :

कई महिलाएं ऐसी भी होती है जिनको बच्चों की देखभाल करने के कारण और अपना घर सुचारू रूप से चलाने के लिए अपना कैरियर छोड़ना पड़ता है। कभी कबार लूंगा पति उनके घर के काम में उनकी मदद नहीं कर पाता। जिसके कारण होने लगता है कि उन्होंने अपने करियर को छोड़कर बहुत गलत फैसला किया।

* अपनी शादी से पहले के पुराने रिश्ते के बारे में :

महिलाएं अपने शादी से पहले के पुराने रिश्ते के बारे में अपने पति से छुपा कर रखती है क्योंकि उन्हें इस बात का डर रहता है कि वह अपने पुराने रिश्ते के बारे में अपने पति से कुछ भी बात करेगी तो वह कुछ गलत ना समझ बैठे और उनके इस रिश्ते में कुछ प्रॉब्लम ना हो जाए इसलिए वह पुराने रिश्ते के बारे में कुछ बात नहीं करती है।

* महिला के दोस्तो और परिवार से जुड़ी गपशप :

महिला अपने दोस्तों और परिवार से जुड़ी बातों को कभी भी अपने पति को नहीं बताना चाहती। और अपने रिश्तेदारों की बात भी अपने पति के सामने नहीं करती कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी पत्नी की सारी बातें अपनी मां को जाकर बता देता।

* पति के माता-पिता से प्यार करने का दिखावा :

शादी के बाद पति का घर ही पत्नी के लिए सब कुछ होता है और उसके माता-पिता ही उसके लिए अपने माता-पिता जैसे होते हैं शादी के बंधन में बंधने के बाद महिला को अपने पति के माता पिता के सामने प्यार का दिखावा करना पड़ता है चाहे वह ऐसा मन से चाहती हो या ना चाहे। इसका एक कारण यह होता है कि ससुराल वाले कभी भी अपनी बहू को बेटी की तरह नहीं मानते और उनकी बहू भी उन्हें अपने माता-पिता की तरह प्यार नहीं कर सकती।

Related News