वीकेंड शुरू होते ही मन में कुछ टेस्टी खाने का विचार आता है। ऐसे में पनीर बेसन चीला के साथ आप अपने संडे को खास बना सकते हैं। यह एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट पेनकेक रेसिपी है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में।

पनीर बेसन चीला बनाने के लिए सामग्री-
-1 कप बेसन
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 100 ग्राम ग्रेट किया हुआ पनीर
- 3-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 इंच का अदरक का टुकड़ा ग्रेट किया हुआ
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- चुटकी भर हींग
-नमक स्वादानुसार

पनीर बेसन चीला बनाने की रेसिपी-
सबसे पहले सभी सामग्री को एक साथ एक बर्तन में मिक्स करें। इसके बाद इसे पानी मिला कर इसका एक गाढ़ा बैटर तैयार करें। आप पनीर को चीले के ऊपर से ग्रेट करके भी डाल सकते हैं। इस से चीले के ऊपर क्रिस्पी पनीर की लेयर बन जाएगी।अब चीला बनाने के लिए तवा गर्म करके उसमें थोड़ा सा तेल डालें। मीडियम आंच पर गैस रख कर बैटर इस पर डालें और फैलाएं। गोल्डन ब्राउन होने तक चीले को दोनों साइड से पकाएं।

Related News