इंटरनेट डेस्क। आप दाल मखनी का स्वाद तो कई बार ले चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने मटर मखनी का स्वाद लिया है। आज हम आपको घर पर ही स्वादिष्ट मटन मखनी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद चखकर आप दाल मखनी को भूल जाएंगे। इस स्पेशल सब्जी को बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगेगा। आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।

मटर मखनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
हरे मटर के दाने - चार सौ ग्राम
चार - टमाटर
चार - हरी मिर्च
चार चम्मच - तेल
आधा चम्मच - लाल मिर्च
आधा चम्मच - धनिया पाउडर
आधा चम्मच - गरम मसाला
दो चम्मच - मक्खन
दो चम्मच - बेसन
आधा चम्मच - जीरा
आधा चम्मच - हींग
आधा चम्मच - हल्दी पाउडर
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया बारीक कटा हुआ

इस विधि से कर लें तैयार
- सबसे पहले गैस पर कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें जीरा चटका लें।
- अब इसमें हींग, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर पका लें।
-इसके बाद पिसे हुए टमाटर और लाल मिर्च इसमें भून लें।
-मसालों से तेल अलग होने पर मटर के दाने और नमक मिला लें।
- मटर को गलने तक पका लें।
- अब एक पैन में बटर डालकर इसमें बेसन हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
- अब इसमें थोड़ा पानी डालकर दें। अब इसमें सब्जी डाल दें।
-इसके बाद इसमें धनिया डालकर पका लें।
-मसाले और तेल अलग होने पर इसमें मलाई डालकर दें।
- इस प्रकार से आपकी मटर मखनी तैयार हो जाएगी।

PC: lifeberrys

Related News