इंटरनेट डेस्क। चाट कई चीजों से बनाई जा सकती है। आज हम आपको घर पर ही मखाना चाट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। पौष्टिकता और एनर्जी से भरपूर इस चाट का स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। आपको आज ही घर पर ये स्वादिष्ट चाट बना लेनी चाहिए। इसका स्वाद लेकर परिवार के सभी लोगों का दिल खुश हो जाएगा। इसे बनाना भी आसान है।

मखाना चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
मखाने - तीन कप
दही - तीन कप
टमाटर - तीन
खीरा - डेढ़
आलू उबला - तीन
इमली की चटनी - छह टी स्पून
काली मिर्च पिसी - एक टी स्पून
हरा धनिया कटा - तीन टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार

इस विधि से बना लें आप मखाना चाट
- सर्वप्रथम एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से मथ लें।
- जरूरत होने पर दही में थोड़ा सा पानी मिला लें।
- अब कड़ाही में मीडियम आंच पर गरम कर इसमें मखाने धीमी आंच पर सेंक लें।
- अब मखानों को एक अलग प्लेट में निकालकर इनके मोटे-मोटे टुकड़े कर लें।
- अब उबले आलू, टमाटर और खीरा के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
- अब दही के बर्तन में कटे हुए आलू, टमाटर और खीरा अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब इसमें मखाने भी मिला लें।
- अब इस मिश्रण को अलग-अलग कटोरी में निकालकर इसमें नमक, इमली की चटनी, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डाल दें।
- अब आप इसका स्वाद ले सकते हैं। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा।

PC: lifeberrys

Related News