इंटरनेट डेस्क। पारंपरिक डोसे का स्वाद तो आप कई बार चख चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने मल्टीग्रेन डोसे का स्वाद लिया है। आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
रागी - एक कटोरी
राजगीरा - आधी कटोरी
ज्वार - आधी कटोरी
चावल - एक कटोरी
काला चना - आधी कटोरी
उड़द दाल - दो कटोरी
राजमा, मूंग दाल - आधी कटोरी
देसी घी - जरुरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले रागी, ज्वार, काला चना समेत अन्य सभी अनाज और दालों को पानी में आठ घंटे के लिए भिगो दें।
- अब इस मिश्रण को पानी से निकालकर पीस लें। अब इसमें नमक मिला लें।
- अब इस मिश्रण को तीन घंटे के लिए गर्म स्थान पर रख दें।
- अब तवे को मीडियम आंच पर गर्म कर इसके चारों ओर घी फैला लें।
- अब एक कटोरी में मल्टीग्रेन डोसा का बैटर लेकर इसे तवे के बीच में डालकर गोल-गोल करते हुए फैला लें।
-अब इसे दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेंक लें।
-इस प्रकार से आपका मल्टीग्रेन डोसा तैयार हो जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News