इंटरनेट डेस्क। पोहा सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग नाश्ते में इसका सेवन करना पसंद करते हैं। आज आपको पोहा की एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आज हम आपको वैज पोहा बॉल्स बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

जरूरी सामग्री:
- तीन कप पोहा
- तीन-तीन बड़ा चम्मच लाल, पीली, हरी मिर्च बारीक कटी
- तीन बड़ा चम्मच तेल
- हरीमिर्च कटी
- नमक स्वादानुसार
- तीन छोटा प्याज बारीक कटा
- तीन बड़ा चम्मच गाढ़ा दही
- डेढ़ चम्मच सरसों
- करीपत्ता
- छह छोटी गाजर कसी
- छह बड़े चम्मच कच्चा नारियल कसा

इस प्रकार से कर लें तैयार:
- पोहे को पानी से भीगों कर छलनी से छान लें
- अब इन्हें एक बर्तन में डालकर इसमें शिमला मिर्च, प्याज, हरीमिर्च, कच्चा नारियल, गाजर, दही व नमक मिलाकर कर मिश्रस से बॉल्स बना लें।
- अब सभी बॉल्स को स्टीमर में 10-12 मिनट स्टीम करें।
- अब आप कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें सरसों का तडक़ा लगा लें।
- इसमें करीपत्ता और हरीमिर्च भी मिला लें।
- अब इसमें पोहे की बॉल्स मिला लें।
- अब आप इनका चटनी के साथ स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News