इंटरनेट डेस्क। चॉकलेट बच्चों को बहुत ही पसंद आती है। आज हम आपको चॉकलेट पेड़ा बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसेबनाने के लिए आप बादाम भी काम में लें। आप मकर संक्रांति पर ये स्वादिष्ट मिठाई बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
500 ग्राम (भिगोए हुए)- बादाम
4 बड़ा चम्मच - घी
4 बड़ा चम्मच - कोको पाउडर
200 ग्राम- कंडेंस्ड मिल्क
4 बड़ा चम्मच - बारीक कटे बादाम

इस विधि से बना लें आप:
- भीगी हुई बादाम का छिलका उतार कर आप इसे मिक्सी में बारीक पीस लें।
- अब कड़ाही में घी बर्म कर कंडेंस्ड मिल्क और कोको पाउडर को अच्छे से पका लें।
- इसके बाद आपको इसमें बादाम पेस्ट को पकाना होगा।
- अब मिश्रण को ठंडा कर इसके हाथों से छोटे-छोटे पेड़े बना लें।
-इसके बीच में आप बादाम दबा दें।

PC: livehindustan

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News