इंटरनेट डेस्क। तुरई हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसकी कई प्रकार की स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है। आज हम आपको घर पर भरवां तुरई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा। इसका जायका आपका दिल जरूर जीत लेगा। इसे आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
तुरई - बीस छोटी-छोटी
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच
हल्दी पाउडर - एक चम्मच
धनिया पाउडर - चार चम्मच
जीरा - एक चम्मच
प्याज - चार (बड़े साइज)
लहसुन की कलियां - आठ
नमक- स्वादानुसार
सौंफ पाउडर - एक चम्मच
अमचूर पाउडर - एक चम्मच
तेल -आठ चम्मच
हींग -दो चुटकी

इस विधि से बना लें आप:
- सर्वप्रथम तुरई को धोकर इनके अंदर से गूदा निकाल दें।
- अब आप कड़ाही में तेल गरम कर इसमें हींग और जीरा चटका लें।
- अब आप इसमें प्याज, लहसुन, हल्दी, धनिया, मिर्च, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर मिलाकर पका लें।
- अब इसमें नमक मिला लें।
- तेल और मसाला अलग होने पर समझ लें कि मसाला तुरई में भरने के लिए तैयार हो चुका है।
- अब आप तुरई के अंदर यह मसाला भरकर धागे से बांध दें।
- अब कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें मसाले भरी तुरई पका लें।
- इसे करीब पांच मिनट तक पका लें।
-इस प्रकार से आपकी भरवां तुरई की सब्जी बन जाती है।
-इस सब्जी का स्वाद आपका और परिवार के लोगों का दिल जीत लेगा।
-आपका बार-बार इसे बनाने का मन करेगा।

PC: lifeberrys

Related News