इंटरनेट डेस्क। इसी महीने में क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। आज हम आपको एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसे आप क्रिसमस के त्योहार पर बना सकते है। इसका नाम सोहन हलवा है, जिसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
मैदा - तीन किलो
चीनी - तीन किलो
बादाम - दो किलो
किशमिश और काजू, - जरूरत के हिसाब से
हरी इलायची - तीन सौ ग्राम
घी - तीन सौ ग्राम
दूध - छह कप
पिस्ता - छह सौ ग्राम

इस तरह कर लें तैयार:
- एक बर्तन में छह लीटर पानी गरम कर इसमें चीनी और दूध डालकर चाशनी तैयार कर लें।
- अब चाशनी में मैदा को घोलकर पका लें।
- मैदा गाढ़ी होने पर इसमें घी मिला लें।
- अब बादाम, पिस्ता और इलायची मिलाकर मिश्रण को चिकनी ट्रे में फैला दें।
-अब आपका सोहन हलवा बनकर तैयार हो जाता है।

PC: food.ndtv

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News