इंटरनेट डेस्क। गर्मी के इस मौसम में भला कौन आम का स्वाद लेना पसंद नहीं करता है। गर्मी के मौसम में आने वाला ये स्वादिष्ट फल सभी को पसंद होता है। आप इसका कई प्रकार से स्वाद ले सकते हैं। आप बाजार में मैंगो फ्रूटी का स्वाद तो कई बार ले चुके होंगे। आज हम आपको मैंगो फू्रटी घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसका स्वाद परिवार के सभी लोगों को बहुत ही पसंद आएगा।

मैंगो फ्रूटी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
पके हुए आम -दस
कच्चे आम - चार
चीनी - सात सौ ग्राम
पानी - जरूरत के हिसाब से

इस विधि से आप बना लें मैंगो फ्रूटी
- मैंगो फू्रटी बनाने के लिए सर्वप्रथम सभी आमों को पानी से धोकर छीलना होगा।
- आप आम से गुठली अलग कर चाकू से गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े निकाल लें।
- अब आपको प्रेशर कुकर को गैस पर चढ़ाकर इसमें पानी में कटे आमों को दो सीटी लगने तक तक पका लें।
- अब प्रेशर कुकर चीनी डालकर मिला लें।
- अब प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाकर आम को दो मिनट के लिए पका लें।
- अब आम के इस गूदे को ठंडा कर लें।
- अब आप इसे छानकर पानी अलग कर लें।
- अब गूदे को ब्लेंडर में ब्लेंड कर प्यूरी तैयार कर लें।
-अब आम के पानी में प्यूरी को मिलाकर छान लें।
-अब आप इसे फ्रिज में ठंडा कर लें।
-इस प्रकार से आपकी मैंगो फू्रटी बन जाती है।

PC: rudrakshnews

Related News