इंटरनेट डेस्क। सेब हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आप इसका जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही हरे सेब का जूस बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
हरे सेब - चार
पुदीने के पत्ते - बीस
बर्फ के टुकड़े - जरूरत के हिसाब से
नींबू का रस - दो चम्मच
ग्रीन ऐपल सिरप - एक कटोरी

इस प्रकार से बना लें आप:
-सर्वप्रथम सेब के बीज निकालकर काट लें।
-अब सेब और पुदीना के पत्तों को बर्फ के साथ पीसकर एक दरदरा मिक्चर तैयार कर लें।
- अब गिलास में बर्फ के टुकड़ों के ऊपर नींबू का रस और ग्रीन ऐपल सिरप डाल दें।
-अब इसके ऊपर मिक्चर को छान लें। अब इसे अच्छे से मिला लें।
- अब आप नींबू के स्लाइस और पुदीना की पत्तियों से इसका सजाकर स्वाद लें।

PC: prabhasakshi

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News