इंटरनेट डेस्क। सेव की भी बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है। ये बहुत आसानी से बन जाती है। आज हम आपको घर पर ही सेव टमाटर की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद लेने के बाद दिल खुश हो जाएगा।

आवश्यक सामग्री:
- चार कप दही
- दो छोटा चम्मच हल्दी
- दो छोटा चम्मच देगी मिर्च
- चार हरीमिर्च बारीक कटी
- एक छोटा चम्मच गरममसाला
- एक छोटा चम्मच हींग
- एक कप मोटे सेव
- चार छोटा चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- दो छोटा चम्मच जीरा
- दो छोटा चम्मच राई
- थोड़े से करीपत्ते

इस विधि से बना लें आप:
- सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करना होगा।
- अब इसमें जीरा, राई और करीपत्ते भूल लें।
- अब इसमें हींग के साथ ही सारे मसाले मिला लें।
- इसके बाद इसमें फेंटा दही मिलाकर दो मिनट तक पका लें।
- इसके बाद इसमें सेव और धनियापत्ती डाल दें।
-अब आप इसका स्वाद लें।

PC:newstracklive

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News