इंटरनेट डेस्क। पाइनएप्पल एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। इसका कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। आज हम आपको इसकी स्वादिष्ट बर्फी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इस बर्फी का स्वाद आपको मावे की बर्फी से भी ज्यादा पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
तीन कप टुकड़ों में कटा हुआ पाइनएप्पल
डेढ़ कप कटा हुआ नारियल
छह बड़े चम्मच घी
तीन कप चीनी
डेढ़ कप कस्टर्ड पाउडर

इस प्रकार बना लें आप:
- सबसे पहले चीनी की चाशनी बना लें।
- अब मिक्सर जार में नारियल और पाइनएप्पल पीसकर छान लें।
- अब इनके रस में कस्टर्ड पाउडर मिलाकर इसमें चाशनी डाल दें।
- अब इस मिक्सचर को एक कड़ाही में डालकर गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं।
- अब इसमें घी डालकर पका लें।
-अब मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर ठंडा कर लें।
- अब मनपसंद आकार में काटकर इसका स्वाद लें।

PC: lifeberrys

Related News