इंटरनेट डेस्क। बाजार में इन दिनों चारों और आम ही आम नजर आ रहे हैं। ये मीठा फल सभी को बहुत ही पंसद आता है। इसका कई प्रकार से स्वाद लिया जा सकता है। आज हम आपको इसकी स्वादिष्ट बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा।

जरूरी सामग्री:
आम के टुकड़े - चार कप
दूध - दो कप
नारियल कद्दूकस - दस कप
इलायची पाउडर - एक टी स्पून
केसर - चार चुटकी
चीनी - चार कप (स्वादानुसार)

इस विधि से बना लें आप आम की बर्फी:
- सर्वप्रथम आप आम के गूदे को एक बर्तन में निकाल लें।
- अब इसे ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। आम की स्मूद प्यूरी तैयार करने के लिए इसमें थोड़ा सा दूध मिला लें।
- अब एक कड़ाही गर्म कर इसमें आम की प्यूरी को धीमी आंच पर पकाएं।
- अब इसमें चीनी डालकर पका लें।
-चीनी पूरी तरह से घुलने पर इसमें कद्दूकस नारियल डालकर पका लें।
-अब एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना दूध डालकर इसमें केसर के धागे मिला दें।
- अब केसर के दूध को कड़ाही में प्यूरी के साथ अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लें।
- अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें।
- इसके बाद घी से चिकनी ट्रे में मिश्रण समान अनुपात में फैला दें।
- एक घंटे बाद मिश्रण के सैट होने पर इसे चाकू से बर्फी के आकार में काट लें।
- इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट बर्फी बन जाती है।

PC: lifeberrys

Related News