इंटरनेट डेस्क। चॉकलेट बच्चों को बहुत ही पंसद होती है। बाजार में कई प्रकार की चॉकलेट आती हैं। इसकी स्वादिष्ट मिठाई भी बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको इसकी एक स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आज हम आपको घर पर ही स्वादिष्ट चॉकलेट पेड़ा बनाने की विधि बताने जा रहे है, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। आप वीकेंड पर इसे बनाकर अपने परिवार के लोगों का दिल जीत सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। कोई भी ये पेड़ा बना सकता है। इन्हें बनाने के लिए कई चीजों का उपयोग किया जाता है। बादाम और पिस्ता से इनका स्वाद बढ़ जाता है।

चॉकलेट पेड़ा बनाने की जरूरी सामग्री:
चार कप- कद्दूकस किया हुआ खोया
एक कप - चीनी
आठ टेबल स्पून - कोको पाउडर
पिस्ता और बादाम

इस विधि से आप बना लें चॉकलेट पेड़ा
- सबसे पहले एक कड़ाही गर्म कर इसमें खोया और चीन डाल दें।
- गैस की आंच को मध्यम कर आप इन दोनों ही चीजों को आठ मिनट तक चलाते रहे।
- मिश्रण के गाढ़ा होने पर आप इसमें कोको पाउडर अच्छे से मिक्स करें।
- अब आप गैस को बंद कर मिश्रण को किसी प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें।
- इसके सेट होने पर मिश्रण से मनचाहे आकार में पेड़े बना लें।
- अब बादाम और पिस्ता की कतरन से इन्हें आप सजा लें।
-इस प्रकार से आपके चॉकलेट पेड़ा बन जाते हैं।
-इनका स्वाद लेकर बच्चे और परिवार के सभी लोग खुश हो जाएंगे।

PC: lifeberrys

Related News