इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको नारियल कतली बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप इस स्वादिष्ट मिठाई को घर पर ही होली के त्योहार पर बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
चार कप गोले का बुरादा
एक कप बारीक कटे काजू, पिस्ता और बादाम
दो कप बूरा या शुगर पाउडर
दो चम्मच पिसी हुई हरी इलायची
दो कप दूध
एक कप मिल्क पाउडर

ये है बनाने की विधि:
- सर्वप्रथम नारियल के बुरादे को कड़ाही में भूनें।
- अब आप कड़ाही में दूध डाल दें।
- इसके बाद इसमें मिल्क पाउडर मिलाकर इसे गाढ़ा होने तक पका लें।
- इसके बाद इसमें बूरा या शुगर पाउडर मिला लें।
- अन्त में इसमें इलायची पाउडर मिलाकर इसे घी से चिकनी थाली में फैला लें।
- अब सेट होने पर इसे मनपसंद आकार में काट लें।

PC: lifeberrys


Related News