इंटरनेट डेस्क। आज आपको घर पर ही एक स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। इसका स्वाद चखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। काजू और पिस्ता का कई मिठाइयों में उपयोग किया जाता है। आज हम आपको इन दानों ड्राई फ्रूट से ही स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस मिठाई का नाम काजू पिस्ता रोल है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

काजू पिस्ता रोल बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
काजू - डेढ़ किलोग्राम
पिस्ता - नौ सौ ग्राम
चीनी क्यूब्स - डेढ़ किलोग्राम
इलायची पाउडर - दस ग्राम
सिल्वर लीफ (गार्निशिंग के लिए)

इस विधि से बना लें काजू पिस्ता रोल
-सर्वप्रथम एक बर्तन में काजू को भिगो दें।
-वहीं एक बर्तन में पिस्ते से छिलका उतार लें।
- अब इन दोनों ही चीजों को मिक्सी में अलग-अलग पीसकर उनका पेस्ट बनाना होगा।
- अब आपको काजू और पिस्ता पेस्ट में अलग-अलग चीनी मिलानी होगी।
- अब दोनों ही मिश्रण को अब अलग-अलग चीनी घुलने तक पका लें।
- अब आप दोनों में ही इलायची पाउडर को डाल दें।
- अब दोनों को अलग बेलकर एक शीट जैसी तैयार कर लें।
- इसके बाद दोनों को एक के ऊपर एक रखकर इसे रोल करें।
- अब आप इसे सिल्वर लीफ से गार्निंग कर लें।
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट काजू पिस्ता रोल बना जाता है।
-अब इसे सर्व करें।
-इसका स्वाद लेकर आपका और परिवार के सभी लोगों का दिल खुश हो जाएगा।

PC: lifeberrys

Related News