इंटरेनट डेस्क। चाय के समय बहुत से लोग हल्का-फुल्का स्नैक्स लेना पसंद करते हैं। इससे उनकी हल्की भूख भी शांत हो जाती है। आज हम आपको गुजराती चोराफली बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक्स होते हैं।

जरूरी सामग्री:
बेसन - 300 ग्राम
तेल - चार कप
चाट मसाला - चार चम्मच
काला नमक - एक चम्मच
उरद डाल का आटा - एक कप
बेकिंग सोडा - एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच
नमक

बनाने का तरीका:
- सर्वप्रथम सभी सामग्री को एक बर्तन में डालकर आटे की तरह गूंथ लें।
- 15 मिनट बाद इस आटे से लम्बाई में 1 इंच मोटा रोल बना लें।
- अब इसे हल्का पतला बेल लें।
- अब कढ़ाही में तेल गर्म कर चोराफली को तल लें।
- इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट चोराफली बनकर तैयार हो जाता है।

Related News