इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको गुड़ का पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना भी आसान होता है।
जरूरी सामग्री:
गेंहू का आटा- चार कप
बेसन- छह छोटीचम्मच
गुड़- दो कटोरी
तिल- छह चम्मच
- तेल
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म कर तिल को रोस्ट कर लें।
- अब इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- अब कढ़ाही में तेल डालकर बेसन को धीमी आंच पर भून लें।
-अब कढ़ाही भुना बेसन, तिल और गुड़ डाल कर इस मिश्रण का पिठ्ठी तैयार कर लें।
- अब नमक डालकर आटा गूंथ लें।
- दस मिनट बाद इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
- इन लाइयों के ऊपर गुड़ की पीठी रखकर बेल लें।
-अब तवे पर इन्हें दोनों ओर से सेंक लें।
-इस प्रकार से आपको गुड़ का पराठा बनकर तैयार हो जाता है।

Related News