इंटरनेट डेस्क। क्या कभी आपने आटे के बिस्किट का स्वाद चखा है? ये काफी हल्के होने के साथ ही बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगता है।

जरूरी सामग्री:
500 ग्राम आटा
250 ग्राम पीसी चीनी
300 ग्राम बटर
2 टी स्पून इलायची पाउडर

इस प्रकार से बना लें आप:
- सर्वप्रथम एक बर्तन में चीनी, इलायची पाउडर और आटा को मिलाना होगा।
- अब इस मिश्रण में मक्खन को मिला लें।
- अब इसमें ब्रेड क्रम्बस मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
- अब इसे पेपर में लपेटकर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- अब इसे मोटाई में बेल लें।
- अब इन्हें बिस्किट की आकृति में काटकर बेकिंग ट्रे में लगा लें।
- अब 10 मिनट के लिए ठंडा करने के बाद इन्हें 170 डिग्री पर प्रीहीट ओवन में गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।
- इस प्रकार से आपके आटे के बिस्किट तैयार हो जाते हैं।

PC: lifeberrys

Related News