इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही पालक का स्वादिष्ट रायता बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये रायता हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। इस रायते को बनाना बहुत ही आसान है। ये आयरन और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।

जरूरी सामग्री:
दही - आठ कप
पालक - आठ कप बारीक
शक्कर - दो छोटे चम्मच
काली मिर्च पाउडर - दो छोटे चम्मच
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - एक छोटा चम्मच
जीरा पाउडर - दो छोटे चम्मच
राई - एक छोटा चम्मच
करी पत्ते
तेल - दो छोटे चम्मच

इस प्रकार से बना लें आप:
- एक कड़ाही में तेल गरम कर इसमें जीरा चटका लें।
-अब कड़ाही पालक को मुलायम होने तक पका लें।
- अब एक बर्तन में दही, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक को मिला लें।
- अब पैन में तेल गरम कर इसमें राई, जीरा और करी पत्ते फ्राई कर लें।
- अब फ्राई सामग्री और पालक को दही में मिला लें।
- इस प्रकार से टेस्टी पालक का रायता बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News