इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग मिलावट के डर से बाजार की मिठाइयां खाने से डरते हैं। ऐसे लोगों के लिए आज हम आपको काजू-पिस्ता रोल बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना भी आसान होता है।

जरूरी सामग्री:
काजू - दस कप
शक्कर - चार चम्मच
पिस्ता - दस कप
सिल्वर लीफ - आठ
चीनी - आठ चम्मच
इलायची पाउडर - दो चम्मच

बनाने का तरीका:
-सर्वप्रथम भीगे हुए काजू और पिस्ता का अलग-अलग पेस्ट बना लें।
- अब काजू में शक्कर और पिस्ता में चीनी मिला लें।
- इन दोनों चीजों को अलग-अलग पका लें।
- अब दोनों की अलग-अलग परत बनाकर एक साथ रोल कर लें।
- रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सिल्वर लीफ से गर्निश करें।
- इस प्रकार से आपके स्वादिष्ट काजू-पिस्ता रोल बनकर तैयार हो जाता है।

Related News