इंटरनेट डेस्क। धनिया-पुदीना हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में बहुत ही उपयोगी है। इनका सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आज हम आपको घर पर ही धनिया-पुदीना जूस बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।
जरूरी सामग्री:
- पुदीना
- पानी
- धनिया पत्ती
- नींबू का रस
- काली मिर्च पाउडर
ये है जूस बनाने की विधि:
- सर्वप्रथम पुदीना-धनिया पत्ती को मिक्सी में पानी के साथ ग्राइंड कर लें।
- अब आप इसमें काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डाल दें।
- इस प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी धनिया-पुदीना जूस बन जाता है।

PC: boldsky

Related News