इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको मसाला खाखरा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ये गुजरात की एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। इसका स्वाद सभी का बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
गेहूं का आटा - 2 कप
अजवायन - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर - 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1 टी स्पून
तेल - 4 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

इस विधि से बना लें आप:
- सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा छानकर इसमें अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी और थोड़ा सा तेल मिला लें।
- अब इसे थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंथ लें। अब इसे रेस्ट करने दें।
- थोड़ी देर बर इसे फिर से गूंथ लें।
- अब आटे की लोइयां बनाकर इन्हें एकदम पतला बेल लें।
-अब तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर इन्हें सेंक लें।
- इस प्रकार से मसाला खाखरा बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News