इंटरनेट डेस्क। क्या आपने कभी फलाहारी डोसा का स्वाद लिया है? आज हम आपको इसे घर पर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आप व्रत में ले सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
- 400 समा के चावल
- 2 चम्मच कालीमिर्च पाउडर
- हरी मिर्च
- 2 चम्मच तेल
- पाव कटोरी नारियल
- 2 चम्मच सौंफ पाउडर
- बारीक कटा हुआ धनिया
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- तेल

ऐसे बना लें आप: सबसे पहले समा के चावल करीब आधा घंटा पानी में गलाकर इन्हें मिक्सी में पीस लें।
- अब इसे हरी मिर्च, नमक, मिर्च, हरा धनिया, सौंफ पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- अब तवा गर्म कर इस पर घोल फैला लेें।
- इसे दोनों ओर से सेंक कर इसके ऊपर से नारियल पाडडर डाल लें।
-इस प्रकार से आपका फलाहारी चटपटा डोसा बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News