इंटरनेट डेस्क। क्या आपने कभी खीद कदम का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको घर पर ही ये स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। आप इसे किसी भी समय बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री
- चार काले छोटे गुलाबजामुन
- एक बड़े चम्मच चीनी पाउडर
- आधा चम्मच रोज ऐसैंस
- एक कप खोया
- आधा बड़े चम्मच दूध
- जरूरतानुसार खोया पाउडर

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले खोया कद्दूकस कर इसमें चीनी पाउडर मिला लें।
-अब इसमें दूध मिलाकर तीन मिनट तेज आंच पर पकाएं।
- अब उसे ठंडा कर के रोज ऐसैंस मिला लें आप। अब इससे चार बॉल्स तैयार करें।
- अब इनहें हाथों से प्रैस कर चपटा कर लें।
- अब इससे गुलाब जामुनों को अच्छी तरह कवर कर लें।
- अब इन पर पाउडर खोया लगा लें।
- इस प्रकार खीद कदम मिठाई बन जाती है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News