इंटरनेट डेस्क। इस समय देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड के इस मौसम में आज हम आपको सूजी का चीला बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है।

जरूरी सामग्री:
सूजी - दो कप
बेसन - दो कप
दही - चार कप
हरा धनिया
नमक - स्वादानुसार
अदरक
प्याज - दो
हरी मिर्च - चार
तेल- थोड़ा सा

ये है बनाने की विधि:
- एक बर्तन में आप सूजी और बेसन मिलाकर इसमें दही, पानी, नमक मिला लें।
- तीस मिनट बाद में प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिला लें।
- अब तवा गर्म कर लें।
- अब इस पर तेल डालकर मिश्रण को अच्छे से फैला दें।
- अब आप चीला को दोनों ओर से सेंक लें।

PC: vegrecipesofindia

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News