इंटरनेट डेस्क। शाही मटर कोफ्ता बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

आवश्यक सामग्री:
- मलाई (दो बड़े चम्मच)
- धनिया पाउडर (दो छोटे चम्मच)
- मटर के दाने (दो कप)
- कद्दूकस पनीर (आधा कप )
- प्याज (दो कटे हुए)
- लालमिर्च साबूत (दो)
- हरी मिर्च (चार)
- टमाटर (चार कटे हुए)
- काजू भुने (आठ)
- टुकड़ा अदरक (दो कटे हुए)
- जीरा पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
- गरममसाला (आधा छोटा चम्मच)
- तेल (तलने के लिए)
- नमक (स्वादानुसार)
- हल्दी (आधा छोटा चम्मच)
- कौर्न पाउडर (एक बड़ा चम्मच)

इस प्रकार से बना लें आप:
- मटर और हरी मिर्च को एक साथ मिक्सी में अच्छे से पीसना होगा।
- अब इस मिश्रण में पनीर, कौर्न पाउडर और नमक मिलाकर इसकी बॉल्स बनाकर तेल में तल लें।
- एक पैन में घी गर्म कर इसमें प्याज, अदरक, काजू, टमाटर, लालमिर्च व मसाले भूनने होंगे।
- अब इस मिश्रण को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब कड़ाही में इस पेस्ट को डालकर इसमें पानी व नमक मिलाकर पका लें।
- अब इसमें कोफ्ते मिलाकर दो मिनट तक पका लें।
- अब आप क्रीम डालकर इनका स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News