इंटरनेट डेस्क। कुछ ही दिनों बाद मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस इस त्योहार पर लोगों द्वारा तिल और गुड़ से बनी चीजों को बनाया जाता है। आज हम आपको मकर संक्रांति पर तिल चिक्की बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। ये आसानी से बनाई जा सकती है।

जरूरी सामग्री:
तिल - दो कप
गुड़ - दो कप
देसी घी - दो टी स्पून

इस विधि से बना लें आप:
- सर्वप्रथम एक कड़ाही में तिल भुनकर एक बर्तन में डाल लें।
- अब कड़ाही में देसी घी गर्म कर इसमें गुड़ को पिघला लें।
- गुड के गाढ़ा होने पर इसमें तिल डाल दें।
-अब मिश्रण को घी से चिकनी थाली में फैला लें।
- सेट होने पर इसे अपनी इच्छानुसार काट लें।
-इस प्रकार से आपकी तिल की स्वादिष्ट चिक्की बन जाती है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News