इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको क्विनोआ ओट्स बार बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ये एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई होती है। इसका स्वाद बच्चों को बहुत ही पसंद आता है। आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
क्विनोआ - दो कप
ओट्स - दो कप
चिया सीड्स- एक कप
अलसी - एक कप
वनिला एसेंस - दो छोटा चम्मच
नमक - चुटकीभर
चॉकलेट चिप्स - एक कप
बेरीज - एक कप
पीनट बटर - एक कप
शहद - एक कप
दालचीनी पाउडर - दो छोटा चम्मच

इस प्रकार से कर लें तैयार:
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म कर इसमें क्विनोआ और ओट्स को उबालकर आंच बंद कर दें।
- अब तवा गर्म कर इसका पानी सुखा लें।
- अब पैन में पीनट बटर और शहद गर्म कर इसमें क्विनोआ और ओट्स के अलावा सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब चिकनी ट्रे पर मिश्रण को फैलाकर इसे प्लास्टिक शीट से ढक दें।
- ट्रे को रातभर के लिए फ्रिज में रखना होगा।
-सुबह अब इच्छानुकसार काट लें।
-इस प्रकार से आपका क्विनोआ बार बन जाता है।
PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News