इंटरनेट डेस्क। पिस्ता की बर्फी एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई होती है। इसका स्वाद आप किसी भी त्योहार के मौके पर ले सकते हैं। आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इस मिठाई को आप क्रिसमस के त्योहार पर बना लें। इसका स्वाद लेकर मेहमान भी खुश हो जाएंगे।

आवश्यक सामग्री:
पिस्ता - 3 कप
नमक - 1 चुटकी
तेल - 6 चम्मच
शहद - 3 चम्मच
चॉकलेट पाउडर - डेढ़ चम्मच
काजू - डेढ़ कप
खजूर - 10

इस विधि से बना लें आप :
- सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कर पिस्ता को रोस्ट करना होगा।
- इसके बाद मिक्सर में पिस्ता, खजूर और काजू को डालकर पीसना होगा।
- अब इस मिश्रण में शहद, नमक और चॉकलेट पाउडर मिक्स करना होगा।
- इसके बाद घी से चिकनी थाली में मिश्रण को फैला दें।
- अब आप मिश्रण को सेट होने दें।
-इसके बाद इसे इच्छानुसार आकार में काट लें।

PC: youtube

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News