इंटरनेट डेस्क। क्या कभी आपने कभी काशी हलवे का स्वाद लिया है? जिसे पेठे (कद्दू) से बनाया जाता है। आज हम आपको कर्नाटक की ये प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे आप क्रिसमस के त्योहार पर बना लें।

जरूरी सामग्री:
1000 ग्राम सफेद कद्दू (पेठा)
300 ग्राम चीनी
4 बड़े चम्मच घी
15 केसर के धागे
काजू

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले कद्दू के छिलके अलग कर इसे घिस लें और पानी निचोड़ दें।
- अब पैन में दो चम्मच घी गर्म कर इसमें कद्दू को चीनी डालकर पका लें।
- इसका पानी पूरी तरह सूखने पर दो चम्मच घी और डाल दें।
- अब दूध में भीगा केसर इसमें डाल दें।
- अन्त में इसमें काजू डालकर दो मिनट तक पका लें।
- इस प्रकार से आपका हलवा बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News