इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट काजू पेड़ा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप इस स्वादिष्ट मिठाई से अपने मेहमानों का दिल जीत सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
काजू - डेढ़ कप
मिल्क पाउडर - तीन कप
चोको चिप्स - तीन टेबल स्पून
पर्ल (चीनी की गोलियां) - तीन टी स्पून
जैम - तीन टी स्पून
दूध
चीनी - छह टेबल स्पून
घी - तीन टेबल स्पून

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले काजू को मिक्सी में बारीक पीसना होगा।
- इसके बाद काजू पाउडर को एक बर्तन में डालकर इसमें मिल्क पाउडर मिलाना होगा।
- अब इसमें स्वादानुसार चीनी डाल दें।
- अब इसमें दूध डालकर काजू का पतला डो बना लें।
- इसके बाद इसका घी डालकर रोल बना लें।
- इसके बाद इसके आप गोल-गोल पेड़े बना लें।
- अब इस पर जैम लगाकर चोको चिप्स लगा दें।
- अन्त में पर्ल लगाकर कर इनका स्वाद लें।

PC: .lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News