इंटरनेट डेस्क। आप घर पर ही आसानी से गुलाब जामुन भी बना सकते हैं। आज हम आपको ये स्वादिष्ट डिश बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। आप इस वीकेंड पर ये मिठाई बनाकर अपने परिवार के लोगों का दिल जीत सकते हैं। इसका स्वाद सभी को बहुत ही पसंद आएगा।

आवश्यक सामग्री:
- चार किलो मावा
- एक किलो मैदा
- दो सौ ग्राम कद्दूकस किया पनीर
- चार सौ ग्राम चिरौंजी
- खाने वाला सोडा चार चुटकी
- एक किलो चीनी
- घी

विधि:
-सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी डालकर इसमें चीनी से चाशनी तैयार कर लें। -अब आप एक बर्तन में मावा, पनीर, मैदा और सोडा अच्छी तरह मिलाकर गूंध लें। -इसके बाद इस मिश्रण से आप छोटे-छोटे गोले बनाएं।
-इनके बीच में चिरौंजी रख दें।
-अब कड़ाही में घी गर्म कर गैस की आंच धीमी कर इसमें ये गोल डाल दें।
-जब ये गोला ऊपर तैरने लगे कड़ाही से निकालकर इसे चाशनी में डाल लें।
-इस प्रकार से आपके गुलाब जामुन बन जाते हैं।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News