इंटरनेट डेस्क। सूजी सेे कई प्रकार की स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको सूजी की स्वादिष्ट रोटी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस रोटी का स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
- दो सौ ग्राम सूजी
- एक टी कप दही
- चार बड़ी चम्मच कसा हुआ नारियल
- दो चम्मच हरी धनिया
- स्वादानुसार नमक
- दो चम्मच मोटी कूटी अदरक
- आधी चम्मच कुटी हरी मिर्च
- दो बड़ी चम्मच कटी मीठी नीम की पत्तियां
- दो चम्मच शक्कर
- दस बड़ी चम्मच घी

इस प्रकार से बना लें आप:
- एक बर्तन में सूजी डालकर इसमें बची हुई सभी चीजें मिलाकर डो तैयार कर लें।
- अब तवा गर्म कर इसे चिकनाकर इस पर डो फैला दें।
- इसमें बीच में छेदकर एक बड़ी चम्मच घी इसमें भरना होगा। इसके चारों ओर घी लगा दें।
- अब इसे किनारे वाले ऊंचे ढक्कन से ढककर सेंक लें।
-सिकने के बाद इसे चार टुकड़ों में बांटकर स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News