इंटरनेट डेस्क। चाट कई चीजों से बनाई जा सकती है। आज हम आपको मखाना चाट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका आपने शायद ही कभी स्वाद लिया हो। इसे कई चीजों से बहुत ही स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

सामग्री:
मखाने - चार कप
दही - चार कप
आलू उबला - चार
इमली की चटनी - आइ टी स्पून
टमाटर - चार
खीरा - दो
काली मिर्च पिसी - एक टी स्पून
हरा धनिया कटा - 1 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार

ये है बनाने की आसान विधि:
- सर्वप्रथम एक बर्तन में दही को मथ लें।
- अब एक कड़ाही गर्म कर इसमें मखाने धीमी पर सेंक लें।
- इसके बाद मखानों के टुकड़े कर लें।

- अब दही के बर्तन आलू, टमाटर और खीरा मिला लें।
- इसके बाद इसमें मखाने डाल दें।
- अब आप इसका नमक, इमली की चटनी, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर स्वाद लें।

PC: lifeberrys

Related News