इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग अच्छी सेहत के लिए दलिया खाना पसंद करते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको घर पर ही दलिया उपमा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
एक कप दलिया
एक चम्मच उड़द दाल
दो हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
एक चम्मच सरसों के बीज
चुटकी भर हींग
नारियल कतरन
एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल
सात करी पत्ते
3 कप पानी

ये है बनाने का तरीका:
-सबसे पहले पैन में दलिया अच्छे से भूनकर प्लेट में निकाल लें।
-इसी पैन में अब नारियल का तेल गर्म कर इसमें उड़द दाल, सरसों के बीज, कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ता और दलिया को डालकर धीमी आंच पर दस मिनट भूनें।
-इसके बाद इसमें आपको गर्म पानी और नमक डालना होगा।
- अन्त में इसमें नारियल की कतरन डाल दें।
-अब आपका दलिया उपमा बन जाता है।

PC: youtube

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News