इंटरनेट डेस्क। देश में लोगों द्वारा चॉकलेट को बहुत ही पसंद किया जाता है। आज हम आपको चॉकलेट ब्राउनी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
- 4 कप मैदा,
- 4 बड़े चम्मच चीनी पाउडर
- 2 छोटा चम्मच तेल
- 4 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे जैसे काजू, बादाम, अखरोट,
- 4 बड़े चम्मच चौकलेट सिरप
- 4 बड़े चम्मच कोको पाउडर
- 4 बड़े चम्मच दूध

इस प्रकार से बना लें आप:
-सर्वप्रथम एक बर्तन में मैदा डालकर इसमें चीनी पाउडर, कोको पाउडर और सूखे मेवे मिला लें।
- अब इसमें दूध, चौकलेट सिरप और तेल मिला लें।
- अब आपको इस बर्तन को दस मिनट के लिए माइक्रोवेव में 180 डिगरी सैल्सियस पर रख कर बेक करना होगा।
- इस प्रकार से आपकी चॉकलेट ब्राउनी बन जाती है।
-अब सूखे मेवे डालकर इसका स्वाद लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News