इंटरनेट डेस्क। आप गाजर के हलवे का स्वाद तो कई बार चख चुके होंगे, लेकिन क्या कभी अपने गाजर की बर्फी का स्वाद चखा है? आज हम आपको गाजर की स्वादिष्ट बर्फी आसानी से घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

जरूरी सामग्री:
गाजर - 1 किलो
मावा - 2 कप
काजू पाउडर - 1 कप
देसी घी - 4 टेबल स्पून
चीनी - 2 कप
दूध - 2 कप
काजू - 20
पिस्ता - 20
इलायची - 10

इस विधि से बना लें आप:
- सबसे पहले गाजर को कद्दूकस कर लें।
- अब एक गहरे तले वाले बर्तन में दूध उबाल लें।
- अब इसमें गाजर डालकर पांच मिनट तक पका लें।
- अब इसमें देसी घी डालकर पांच मिनट तक पका लें।
- पानी सुखने पर इसमें मसला हुआ मावा मिलाकर इसमें काजू पाउडर, काजू के टुकड़े और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
- अब इसके चिकनी ट्रे में फैलाकर ठंडा कर लें।
- अब कटे हुए पिस्ता डालकर इसे मनचाहे आकार में काट लें।
-इस प्रकार से आपकी गाजर की बर्फी बन जाती है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News