इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको उत्तर प्रदेश की स्वीट डिश मक्खन मलाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप होली के त्योहार पर इसे घर पर ही बनाकर अपने मेहमानों का दिल खुश कर सकते हैं। इसका स्वाद सभी का दिल जीत लेगा।

जरूरी सामग्री:
दो किलो दूध
दो चुटकी केसर या नारंगी रंग
चार ग्राम चीनी
15 काजू, बादाम बारीक

इस प्रकार से कर लें तैयार:
- सर्वप्रथम एक बर्तन में उबाल लें।
- अब इसमें चीनी और केसर या नारंगी रंग डालकर 15 मिनट तक पका लें।
- अब दूध फ्रिज में दस घंटे तक ठंडा कर लें।
- अब मिक्सी के जार को दूध डालकर 10 सैकंड के लिए चला लें।

- पांच सैकंड बाद मिक्सी को दस सैकंड के लिए चलाकर बंद कर दें।
- ऐसा आप पांच बार कर लें। अब जार में ऊपर आए झाग को एक चम्मच से एक कटोरी में निकाल लें।
- ऐसा आपको कई बार करना होगा।
- अब आप मक्खन के ऊपर कटा हुआ मेवा डालकर स्वाद लें।

PC: lifeberrys

Related News